• Webdunia Deals
Candidate Name कृपाशंकर सिंह
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Jaunpur
Candidate Current Position Ex-MLA

kripashankar singh biography in hindi : कभी महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा चेहरा रहे कृपाशंकर सिंह (kripashankar singh) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) में जौनपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। कद्दावर नेता माने जाने वाले कृपाशंकर सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ अब भाजपा के साथ हैं। कश्‍मीर से धारा 370 हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में चले गए।
 
राजनीतिक करियर : कृपाशंकर सिंह साधारण परिवार से निकल कर महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा चेहरा बने। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री रह चुके कृपाशंकर सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के सहोदरपुर ग्राम सभा के रहने वाले हैं। कृपाशंकर सिंह ने 1977 में महाराष्ट्र कांग्रेस से राजनीतिक पारी शुरुआत की। कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस में निचले स्‍तर पर काम किया। 
 
नब्बे के दशक में कृपाशंकर सिंह पार्टी के महासचिव बने। एमएलसी बनने के बाद वे कांग्रेस से विधायक भी चुने गए। कृपाशंकर सिंह साल 2008 से 2012 तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
 
कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र विधानसभा में चार बार और एक बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 2004 से 2009 तक महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।
 
आलू-प्याज भी बेचे : 21 साल की उम्र में नौकरी की तलाश में वे मुंबई पहुंचे। 1972 से फार्मास्यूटिकल कंपनी में लैब असिस्टेंट के रूप में कार्य किया। मुंबई में संघर्ष के दौरान परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने आलू-प्याज भी बेचा। 
 
जन्म और शिक्षा : कृपाशंकर सिंह का जन्म 31 जुलाई 1950 में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही जय हिंद इंटर कॉलेज से हुई।