• Webdunia Deals
Candidate Name जितिन प्रसाद
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Pilibhit
Candidate Current Position Minister in Uttar Pradesh Government

Jitin Prasad Profile in hindi : यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को बीजेपी (BJP) ने पीलीभीत (Pilibhit) से वरुण गांधी का टिकट काटकर चुनाव मैदान में उतारा है। जितिन प्रसाद ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था।
 
राजनीतिक करियर : जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे थे। पिता के निधन के बाद राजनीति में सक्रिय हुए जितिन प्रसाद गांधी परिवार विशेषकर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते रहे हैं। 
 
2001 में जितिन प्रसाद ने भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपना करियर शुरू किया। वे कांग्रेस के कोर ग्रुप जी-23 के सदस्य भी रहे। 2004 में उन्होंने शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत मिली। 
 
2009 में सीट आरक्षित होने जितिन प्रसाद जनपद लखीमपुर में परिसीमन के बाद सृजित हुई धौराहरा सीट से चुनाव जीतकर वहां से पहले सांसद बने। हालांकि 2014 व 2019 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
 
2017 में तिलहर विधानसभा से वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षण के रूप में वे पूरे प्रदेश में सक्रिय रहे। जितिन प्रसाद ने 9 जून को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें योगी कैबिनेट में मंत्री बना दिया गया। 
 
केंद्र में बने मंत्री : 2004 में धौरहरा सीट से पहले बार लोकसभा के लिए चुने गए और इस्पात राज्य मंत्री बने। 2009 से 2011 तक उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। जनवरी 2011 में उनका मंत्रालय बदला गया और पेट्रोलयम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री के रूप में काम किया।
 
जन्म और शिक्षा : जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। जितिन प्रसाद की शुरुआती शिक्षा दून पब्लिक स्कूल से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम व दिल्ली के अंतराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए किया है।