Election Candidate Loksabha Himadri Singh 1473.html

Candidate Name हिमाद्री सिंह
State Madhya Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Shahdol
Candidate Current Position MP

Himadri Singh Profile in hindi : आदिवासी बहुल सीट शहडोल से हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। शहडोल हिमाद्री सिंह की गृह नगर सीट है और वे वर्तमान सांसद भी हैं। हिमाद्री की पहचान मध्यप्रदेश के विंध्य इलाके में तेजतर्रार नेत्री के रूप में हैं।

2019 लोकसभा चुनाव को उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीता था। कांग्रेस ने फुंदेलाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। हिमाद्री सिंह लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो गई थीं। 
 
राजनीतिक करियर : हिमाद्री सिंह का पूरा परिवार कांग्रेस में है। उनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस से सांसद रहते हुए दो बार केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हिमाद्रि की मां राजेश नंदिनी भी कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं। 2017 में हिमाद्री सिंह ने बीजेपी नेता नरेंद्र मरावी से शादी की थी। 
 
भाजपा नेता नरेंद्र मरावी से शादी के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। हिमाद्री सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के साथ ही हिमाद्री सिंह ने एक नया इतिहास भी बनाया था।

उन्होंने लगभग साढ़े चार लाख वोट से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार प्रमिला सिंह को हराया था। हिमाद्री सिंह एक पढ़ी-लिखी और वे महिला आदिवासी नेता हैं, जो सिर्फ 32 साल की उम्र में ही सांसद बन गई थीं। 
 
जन्म और शिक्षा : हिमाद्री सिंह का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ। हिमाद्री सिंह ने स्नातक तक पढ़ाई की है।