• Webdunia Deals
Candidate Name हेमा मालिनी
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Mathura
Candidate Current Position MP

Hema Malini Profile in Hindi : हेमा मालिनी (Hema Malini) मशहूर अभिनेत्री और अब सफल राजनेता होने के साथ-साथ लोकप्रिय नृत्यांगना भी हैं। वे अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हैं। हेमा मालिनी को लोकसभा चुनाव 2024 में मथुरा से टिकट दिया गया है। हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी। 2009 में एक बार फिर हेमा मालिनी ने राज्यसभा सीट जीती।
 
राजनीतिक करियर : हेमा मालिनी ने 2000 में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे विनोद खन्ना के समर्थन में पहली बार भाजपा के लिए प्रचार किया। 2004 में हेमा मालिनी राज्यसभा सदस्य बनीं। 2012 में वे कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य बनीं। 2014 में मथुरा से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की और सांसद बनीं। 2019 में दूसरी बार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीता और अपनी सीट सुरक्षित रखी।
 
जन्म और शिक्षा :  हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुड़ी, मद्रास में हुआ। हेमा मालिनी (Hema Malini Educational Qualification) ने अपनी शुरुआत की शिक्षा आंध्र महिला सभा से की थी उसके बाद उन्होंने दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई दिल्ली से पढ़ाई की थी।  इन्होंने फिल्मों में अभिनय करने की वजह से अपनी 12वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
 
मिले ये अवॉर्ड्‍स : 2000 में देश के चौथे नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2000 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। 2012 में हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 2012 में उन्हें भरतमुनि सम्मान दिया गया।