Election Candidate Loksabha Geeta Koda 1467.html

Candidate Name गीता कोड़ा
State Jharkhand
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Singhbhum(ST)
Candidate Current Position MP

Geeta Koda Biography Hindi  : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
 
राजनीतिक करियर : मधु कोड़ा से शादी करने के बाद गीता काफी समय तक एक गृहिणी बनकर ही रहीं। 2009 में जब मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा तब गीता कोड़ा ने राजनीति में कदम रखा।  
 
गीता कोड़ा ने जय भारत समानता पार्टी से चुनाव लड़ा। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में गीता कोड़ा पहली बार पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरी थी।

इस चुनाव में उन्होंने अपने सामने खड़े उम्मीदवार को 25 हजार वोटों के अंतर हराया। उस समय वे झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं।  2014 में उन्होंने सांसद का चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गईं। 
 
अक्टूबर 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2019 के चुनाव में गीता कोड़ा कांग्रेस टिकट पर सिंहभूम से सांसद बनीं। फिर उनके पति मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया। 
 
जन्म और शिक्षा : गीता कोड़ा का जन्म 26 सितंबर 1983 में मेघहातु बुरु नाम के जिले में हुआ था।  गीता कोड़ा ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है।