Election Candidate Loksabha Dr. Jitendra Singh 1476.html

Candidate Name डॉ. जितेंद्र सिंह
State Jammu and Kashmir
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Udhampur
Candidate Current Position MP

Jitendra Singh Profile in hindi : डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) भाजपा से तीसरी बार उधमपुर से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के लालसिंह से है। 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद को हराया था। वे वर्तमान मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। 
 
राजनीतिक करियर : जितेंद्र सिंह का राजनीतिक करियर 2008 में अमरनाथजी संघर्ष समिति के प्रवक्ता के रूप में शुरू हुआ। 2014 में उन्होंने अपने जन्म स्थान जम्मू के उधमपुर सीट से लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उम्मीदवारी की। उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। 2019 में भी उधमपुर सीट से चुनाव लड़ा और फिर से जीत हासिल की।
 
मंत्री भी बने : जितेन्द्र सिंह को 2014 में मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभाग, प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभागों के लिए स्वतंत्र प्रभार के रूप में काम किया।

जन्म और शिक्षा : जितेन्द्र सिंह का जन्म 6 नवंबर 1956 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। वे पेशेवर डॉक्टर भी रहे हैं। सिंह एक अखबार के कॉलमिस्ट भी रहे हैं। पहले उन्होंने 'कश्मीर टाइम्स' के लिए लेख लिखे। बाद में उन्होंने 'डेली एक्सेल्सियर' में काम करना शुरू किया, जो कि जम्मू और कश्मीर के सबसे ज्यादा प्रसारित अखबार है।