रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
State Haryana
Party Congress
Constituency Rohtak
Candidate Current Position MP

Deepender Hooda Profile in hindi :  चार बार सांसद रहे दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) कांग्रेस के टिकट पर रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा है। वे वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं। दीपेंद्र हुड्डा राजनीति में अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं। उनके परदादा चौधरी मातू राम स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के सहयोगी रहे हैं। उनके दादा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे।
 
राजनीतिक करियर : राजनीति में आने से पहले दीपेन्द्र हुड्डा बड़ी बड़ी देशी-विदेशी कारपोरेट कंपनियों में शानदार नौकरी करते थे। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक विरासत को संभाला और राजनीति में कदम रखा।

2005 में ही कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वे चुनाव जीत कर उस समय सबसे कम उम्र के सांसद बने थे। वे रोहतक से ही 2009 और 2014 का भी लोकसभा चुनाव जीते। 2019 में डॉ. अरविंद शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। 2020 में दीपेन्द्र सिंह हुड्डा राज्यसभा के सदस्य बने। 
 
जन्म और शिक्षा : दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्म 4 जनवरी 1978 को रोहतक में हुआ। दीपेन्द्र सिंह हु‍ड्डा की प्राथमिक शिक्षा मेयो कॉलेज अजमेर और दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई।

उन्होंने बीटेक और एमबीए की पढ़ाई के बाद एलएलबी भी किया है। उन्होंने इंजीनियरिंग भिवानी से की। इसके बाद वे एमबीए की पढ़ाई के लिए इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन गए। यहां छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। राजनीति में आने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से साल 16-20 तक के सत्र में एलएलबी पूरी की।