• Webdunia Deals
Candidate Name सीआर पाटिल
State Gujarat
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Navsari
Candidate Current Position MP

CR Patil profile in hindi : चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल (CR Patil) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खास सिपहसालार कहा जाता है। पाटिल वर्तमान में गुजरात भाजपा के प्रमुख भी हैं। नवसारी लोकसभा सीट से पाटिल फिर चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र के जलगांव में जन्मे सीआर पाटिल बीजेपी में शामिल होने से पहले गुजरात पुलिस में कॉन्सटेबल की नौकरी करते थे।
 
राजनीतिक करियर : 1975 में एक कांस्टेबल के रूप में गुजरात पुलिस में शामिल हुए और 14 साल बाद 1984 में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 1991 में नवगुजरात टाइम्स नाम से एक अखबार भी शुरू किया।

उन्होंने एक को-ऑपरेटिव बैंक भी चलाया। हालांकि वे इस बैंक को चलाने में सफल नहीं हो सके। 1989 में पाटिल भाजपा में जुड़ गए। पाटिल 2009 में पहली बार नवसारी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 
 
उनके नाम का प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिया था। पाटिल 2014 में भी नवसारी सीट से जीते और 2019 में उन्होंने सबसे बड़ी जीत हासिल करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। गुजरात में सीआर पाटिल को 2020 में प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी गई। अपने संगठनात्मक कौशल से 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा को रिकॉर्डतोड़ जीत दिलाई।
 
विवादों में भी नाम आया : कोरोनाकाल के दौरान सीआर पाटिल की ओर से रेमिडीसिविर इंजेक्शन के वितरण पर काफी बवाल मचा था। कांग्रेस ने पाटिल पर गंभीर आरोप लगाए थे कि इंजेक्शन की कमी है और उन्होंने इसे बिना फार्मा लाइसेंस के ही स्टोर कर लिया। फिलहाल यह मामला कोर्ट के विचारा‍धीन है।
 
जन्म और शिक्षा : चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल का जन्म 16 मार्च 1955 को महाराष्ट्र के जलगांव के पिंपरी अकरौत गांव में हुआ था।