Election Candidate Loksabha Chirag Paswan 1506.html

Candidate Name चिराग पासवान
State Bihar
Party Lok Jan Shakti Party
Constituency Hajipur(SC)
Candidate Current Position MP

Chirag Paswan Profile in hindi : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान राजनीति में प्रवेश से पहले बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वे हाजीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। हाजीपुर से आरजेडी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम उन्हें चुनौती दे रहे हैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) वर्तमान में जमुई से सांसद हैं।
 
राजनीतिक करियर : 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' से चिराग पासवान ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। लेकिन यह फिल्म नहीं चल पाई। चिराग पासवान ने जमुई में जीत हासिल कर 32 साल की उम्र में सांसद बने। पिता की मृत्यु के बाद चाचा पशुपति पारस ने अपनी अलग लोक जनशक्ति पार्टी बना ली। इसके बाद चिराग पासवान ने पिता की पार्टी को संभाला।
  
जन्म और शिक्षा : चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को उनका जन्म हुआ था। जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान साल 2003 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल की। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ले रखी है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है।