Election Candidate Loksabha Arjun Munda 1490.html

Candidate Name अर्जुन मुंडा
State Jharkhand
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Khunti(ST)
Candidate Current Position MP

Arjun Munda Profile in hindi :  मुंडा जनजाति का गढ़ माने जाने वाले झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर भाजपा ने अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। आदिवासी नेता मुंडा झारखंड की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें कांटे की टक्कर दे रहे हैं। अर्जुन मुंडा झारखंड के दूसरे मुख्यमंत्री बने थे। वे झारखंड के 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुंडा मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री हैं।
 
राजनीतिक करियर : अर्जुन मुंडा कम उम्र से ही सामाजिक कार्यों में लग गए और जल्द ही राजनीति में भी आ गए जल्द ही उन्हें लोकप्रियता मिलने लगी। 1980 के दशक में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले झारखंड आंदोलन में शामिल हुए। इससे उनका राजनीतिक प्रभाव बढ़ गया। वे 1995 में झामुमो के टिकट पर खरसावां निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। 
 
एनडीए ने झारखंड के मुद्दे का जोरदार समर्थन किया लिहाजा मुंडा भाजपा में शामिल हो गए।  2000 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते।

2003 में वे सिर्फ 35 साल की उम्र में झारखंड के मुख्यमंत्री बने। 2005 में वे दूसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री चुने गए। 2010 में मुंडा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपने मजबूत गढ़ खरसावां में हार का सामना करना पड़ा था।
 
जन्म और शिक्षा : अर्जुन मुंडा का जन्म 3 मई 1968 को जमशेदपुर के खरंगझार में गणेश और सायरा मुंडा यहां हुआ। उन्होंने जमशेदपुर में हाई स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में पीजी डिप्लोमा किया।