• Webdunia Deals
Candidate Name आनंद शर्मा
State Himachal Pradesh
Party Congress
Constituency Kangra
Candidate Current Position former MP

Anand Sharma profile in hindi : कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है। आनंद शर्मा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आनंद शर्मा अपने पांच दशकों के सक्रिय राजनीतिक करियर के दौरान वर्ष 1984, 1994, 2010 और 2016 में राज्यसभा के लिए चुने गए। 
 
राजनीतिक करियर : आनंद शर्मा छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की। वे कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य थे। वे भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी थे। वे 22 मई 2009 से 26 मई 2014 तक भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री रहे थे। 
 
आनंद शर्मा ने 2009 से 2014 तक केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वे संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के अध्यक्ष और सदस्य भी रहे हैं। 
 
आनंद शर्मा राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता भी रहे। आनंद शर्मा कई सामाजिक और खेल संगठनों और विकलांगता क्षेत्र में एक अखिल भारतीय गैर सरकारी संगठन से भी जुड़े रहे। 
 
जन्म और शिक्षा : आनंद शर्मा का जन्म 5 जनवरी 1953 को शिमला में हुआ। . उन्होंने आरकेएमवी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के फैकल्टी ऑफ लॉ से कानून की डिग्री ली। आनंद शर्मा ने 23 फरवरी 1987 को डॉ. जेनोबिया से शादी की। उनके दो बेटे हैं।