• Webdunia Deals
Candidate Name अमित शाह
State Gujarat
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Gandhinagar
Candidate Current Position MP

Amit Shah Hindi Profile : अमित शाह पहले गुजरात की राजनीति में सक्रिय थे। 2014 के बाद से वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केंद्र की राजनीति में हैं। अमित शाह ने अपनी सूझबूझ से साबित कर दिया कि वे आधुनिक चाणक्य हैं। नरेन्द्र मोदी की जीत में अमित शाह सारथी की तरह उभरे हैं।

नरेन्द्र मोदी के साथ अहमदाबाद नगर निगम चुनावों में गलियों में प्रचार के पोस्टर चिपकाने से शुरू हुआ शाह का यह सफर भारतीय राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने तक जारी है। अमित शाह 2024 के चुनाव में गांधीनगर से चुनाव में उतरेंगे।
 
राजनीतिक करियर : शाह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्वयंसेवक के रूप में 1980 में की। 1982 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुजरात इकाई का संयुक्त सचिव बनाया गया। 
 
1987 में अमित शाह भाजपा के युवा मोर्चा से जुड़े। 1989 में अमित शाह भाजपा के अहमदाबाद नगर सचिव बने। अमित शाह ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और आगे चलकर एकता यात्रा में पार्टी द्वारा दिए अपने दायित्व को निभाया। 
 
1995 में जब अमित शाह गुजरात प्रदेश वित्त निगम के अध्यक्ष बने। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के संगठन सचिव थे, तब संगठन कार्य में ही अमित शाह का संपर्क उनसे हुआ। 
 
1997 में अमित शाह को भाजपा के युवा मोर्चे का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी वर्ष सरखेज विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार विधायक बने। गुजरात में मंत्री रहते सोहराबुद्दीन एनकाउंटर का आरोप अमित शाह पर लगा।  
 
अमित शाह को 3 महीने जेल में भी रहना पड़ा। 2015 में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। 
 
2013 शाह को राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया। 2014 के चुनाव में भाजपा ने जब प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तो अमित शाह को उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा गया। 2014 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। 
 
उनका पहला कार्यकाल 2016 तक चला। 2017 में अमित शाह गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। अमित शाह 2019 में पहली गांधीनगर से लोकसभा का चुनाव लड़े। शाह को बड़ी जीत मिली। 2019 मोदी सरकार में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया। 6 जुलाई, 2021 को जब सहकारिता मंत्रालय का गठन किया तो अमित शाह को सहकारिता मंत्री का दायित्व भी मिला। 
 
जन्म और शिक्षा : अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा स्टेट की एक छोटी रियासत मानसा के नगर सेठ थे। अमित शाह अपने पैतृक गांव मानसा, गुजरात से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। अमित शाह की प्रारंभिक शिक्षा गायकवाड़ स्टेट के प्रमुख शास्त्रियों की देख रेख में 'भारतीय मूल्य परंपरा' के अनुसार हुई। अमित शाह की प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद उनका परिवार अहमदाबाद चला गया।