• Webdunia Deals
Candidate Name अजय मिश्रा टेनी
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Lalganj(SC)
Candidate Current Position MP

Ajay Kumar Mishra biography in hindi : लोकसभा चुनाव 2024 में लखीमपुर खीरी से एक बार फिर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी टिकट दिया गया है। लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर लगा था। विपक्षी दल मिश्रा को लखीमपुर हिंसा का मुख्य विलेन मानते हैं। टेनी की छवि इलाके में एक दबंग और बाहुबली नेता की रही है। 
 
राजनीतिक करियर : पेशे से किसान और व्यवसायी अजय मिश्रा टेनी पहली बार साल 2012 में निघासन से विधायक चुने गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार सांसद बने। सितंबर 2014 में उन्हें ग्रामीण विकास पर स्थायी समिति के सदस्य और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। मई 2019 में टेनी दोबारा सांसद चुने गए।

24 जुलाई 2019 को वे लोक लेखा समिति के सदस्य बने। 9 अक्टूबर 2019 को वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने। 7 जुलाई 2021 को वे गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री बने।
 
कुश्ती और वकालत : 2012 में विधायक बनने से पहले अजय मिश्र टेनी वकालत भी करते थे, लेकिन उनका मुख्य व्यवसाय खेती और अन्य व्यापार रहा है।

उनकी इस छवि के पीछे बहुत बड़ा कारण यह भी है कि उनमें पहलवानी को लेकर हमेशा से जुनून रहा और शुरुआती दिनों में उन्होंने कुश्ती भी लड़ी। 2000 में उनके ऊपर हत्या का एक केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन 2004 में स्थानीय अदालत ने उन्हें आरोपमुक्त कर दिया।
 
जन्म और शिक्षा : अजय मिश्रा का जन्म 25 सितंबर 1960 को लखीमपुर खीरी के निघासन के बनबीरपुर में हुआ। मिश्रा ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर और डीएवी कॉलेज, कानपुर में दाखिला लिया और बैचलर ऑफ साइंस और बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की।