सम्बंधित जानकारी
- 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाने वाले मूर्तिकार के घर लाखों की चोरी
- वैक्सीन 'चोर' चीन, हैकर्स के निशाने पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट
- पीएम बोले, असम चुनाव महागठबंधन के 'महाझूठ' और डबल इंजन के 'महाविकास' के बीच
- बाइडन ने 2,000 अरब डॉलर की विशाल निवेश योजना की घोषणा की
- यूपी के कौशांबी में न्यायाधीश और पेशकार हुए कोरोना संक्रमित, अदालत 3 दिन के लिए बंद
heart attack | भारी नकदी देख खुशी के मारे चोर को आया हार्टअटैक
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में चोरी के बाद बैग में ढेर सारी नकदी देखकर मारे खुशी के एक चोर को दिल का दौरा पड़ गया तो साथी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी वजह से दोनों पुलिस की पकड़ में भी आ गए। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात के चौराहे पर उरूज हैदर के जनसेवा केंद्र से 16-17 फरवरी की रात 7.04 लाख रुपए नकदी और अन्य सामानों की चोरी हुई थी।
पुलिस ने नौशाद और एजाज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 3.70 लाख रुपए नकदी, 2 तमंचे और 1 बाइक बरामद की है। पुलिस हिरासत में नौशाद ने बताया कि चोरी के बाद बैग मे इतनी नकदी देखकर एजाज को खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया। उसे जिला मुख्यालय पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसके इलाज में सवा लाख रुपए लग गए। नौशाद भी 1.30 लाख रुपए जुए में हार गया। पुलिस इनके खर्चो से ही इन तक पहुंच पाई और चोरी के मामले को सुलझा लिया। (भाषा)
