दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 311 रन, मारक्रम ने दिखाया पराक्रम
AUSvsSA क्विंटन डीकॉक (109) के शतकीय प्रहार और एडन मारक्रम (56) की अर्धशतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने एक दिवसीय विश्व कप के मुकाबले में गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 311 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया।
अटल बिहारी इकाना स्टेडियम की नये सिरे से संवारी गयी पिच पर डीकॉक ने पहले कप्तान तेम्बा बवूमा (35) के साथ 108 रन की साझीदारी कर एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर रासी वान दर दुसें (26),एडन मारक्रम (56) और हेनरिक क्लासेन (29) ने तेज रफ्तार में खेलते हुये रनो की मीनार खड़ी कर दी। एक समय 35 ओवर में 200 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ रहा था मगर डिकॉक के आउट होने के बाद आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जबकि बाद में क्रीज पर पांव जमा चुके मारक्रम का विकेट पैट कमिंस ने और डेविड मिलर को मिचेल स्टार्क ने आउट कर मैच को बराबरी पर लाने की पुरजोर कोशिश की।
इकाना की पिच पर हालांकि आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडेन जैम्पा खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होेने 70 रन खर्च कर रासी वान दर दुसें का विकेट झटका। पारी के अंतिम ओवर में सातवें विकेट के तौर पर मिलर मिचेल स्टार्क का शिकार बने जिसके बाद बची दो गेंदों पर नये बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके।(एजेंसी)
आखिरी के सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाये और स्कोर में 44 रन जोड़े। डिकॉक को ग्लेन मैक्सवेल ने क्लीन बोल्ड आउट किया। डिकॉक ने एक दिवसीय करियर के 18वें शतक को आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से पूरा किया। इससे पहले मैक्सवेल ने कप्तान बवूमा को भी डीप मिड विकेट पर खड़े डेविड वार्नर के हाथों आउट करा कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।Innings Break! South Africa sets a challenging total against the Australian team
— Digital 2 Sports (@Digital2Sports) October 12, 2023
Quinton De Kock's brilliant Century and Aiden Markram's 56 lead Proteas to a total of 311/7 #CWC23 #WorldCup #Proteas #Australia #Digital2Sports #CricketTwitter pic.twitter.com/jlMWg4FAHR
इकाना की पिच पर हालांकि आस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडेन जैम्पा खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होेने 70 रन खर्च कर रासी वान दर दुसें का विकेट झटका। पारी के अंतिम ओवर में सातवें विकेट के तौर पर मिलर मिचेल स्टार्क का शिकार बने जिसके बाद बची दो गेंदों पर नये बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके।(एजेंसी)

