सम्बंधित जानकारी
- Cricket World Cup 2019 : हाशिम अमला के भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट होने की उम्मीद
- ICC Cricket World Cup : श्रीलंका करारी हार से चिंतित नहीं, 5 जीत के साथ सेमीफाइनल का भरोसा
- इमरान ताहिर 100 एकदिवसीय खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे स्पिनर बने
- क्लाइव लॉयड की भविष्यवाणी, बड़ी टीमों को हरा सकती है वेस्टइंडीज
- रिकॉर्ड स्कोरों के मशहूर पिच पर खेला जाएगा इंग्लैंड और पाकिस्तान का मुकाबला
Virat Kohli। विराट कोहली मलाल, टीम में कोई मेरी गेंदबाजी को गंभीरता से नहीं लेता
साउथेम्पटन। अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले विराट कोहली के नाम पर 8 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज होते अगर उनकी टीम के साथी उनकी मध्यम गति की गेंदों पर उतना भरोसा करते जितना वह स्वयं करते हैं। कोहली ने मजाकिया लहजे में बताया कि आखिर क्यों उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं की।
विश्व कप के मेजबान प्रसारणकर्ता को दिए साक्षात्कार में भारतीय कप्तान ने कहा, श्रीलंका (2017 में) में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हम लगभग सारे मैच जीत रहे थे, मैंने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा कि क्या मैं गेंदबाजी कर सकता हूं। जैसे ही मैं गेंदबाजी के लिए तैयार हुआ जसप्रीत बुमराह बाउंड्री से चिल्लाए और कहा ‘कोई मजाक नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय मैच है’।
उन्होंने कहा, टीम में किसी को भी मेरी गेंदबाजी पर उतना भरोसा नहीं है, जितना मुझे है। इसके बाद मेरी पीठ में तकलीफ हो गई और इसके बाद मैंने कभी गेंदबाजी नहीं की। कोहली अब भी नेट पर गेंदबाजी करते हैं और इस हफ्ते यहां अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी की।
कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इतने ही विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 163 गेंद फेंकी लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस स्टार बल्लेबाज ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिससे पता चलता है कि उन्होंने हमेशा अपनी गेंदबाजी को गंभीरता से लिया।
कोहली ने कहा, जब मैं अकादमी (दिल्ली में) में था तो मैं जेम्स एंडरसन के एक्शन से गेंदबाजी करने का प्रयास करता था। बाद में जब मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला तो मैंने उन्हें यह बात बताई। हम दोनों इस पर काफी हंसे।