सम्बंधित जानकारी
- करुणारत्ने को आईसीसी वनडे विश्व कप में मिली कप्तानी, मलिंगा से लिया नेतृत्व का जिम्मा वापस
- शराब पीना पड़ा महंगा, श्रीलंका के टेस्ट कप्तान करुणारत्ने पर 7,500 डॉलर का जुर्माना
- श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान करुणारत्ने गिरफ्तार, नशे में चला रहे थे कार
- सिर के पीछे गेंद लगने से श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने रिटायर्ड हर्ट
- श्रीलंका के करुणारत्ने फिट घोषित, दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर अर्द्धशतक पूरा किया
Dimuth Karunaratne। ICC World Cup 2019 : विश्व कप में करुणारत्ने ने 20 साल बाद बनाया रिकॉर्ड
कार्डिफ। श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भी श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने विश्व कप में पारी की शुरुआत कर और अंत में नाबाद लौटकर अनूठा रिकॉर्ड बना दिया।
विश्व कप के इतिहास में यह दूसरा अवसर है, जब कोई बल्लेबाज पारी की शुरुआत कर नाबाद पैवेलियन लौटा है। करुणारत्ने ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में पारी की शुरुआत की थी और 84 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। हालांकि उनकी टीम 29.2 ओवर में 136 रनों पर ही सिमट गई।
करुणारत्ने से पहले यह कारनामा विंडीज के रिडले जैकब्स ने 1999 में इंग्लैंड की जमीन पर ही हुए विश्व कप में किया था। जैकब्स ने मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत की थी और नाबाद 49 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। करुणारत्ने ने उसके 20 साल बाद जाकर यह कारनामा किया। (वार्ता)