Daily Horoscope
✕

Corona virus: पाकिस्तान ने 3.7 अरब डॉलर का ऋण मांगा, संक्रमितों की संख्या 1,100 के पार

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (08:37 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए 3 बहुपक्षीय ऋणदाताओं से 3.7 अरब डॉलर का अतिरिक्त ऋण मांगा है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,100 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर, यूरोप में Corona Virus से 15 हजार से अधिक की मौत
वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 1.4 अरब डॉलर ऋण के अलावा विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक देश में क्रमशः 1 अरब डॉलर और 1.25 अरब डॉलर कर्ज लेंगे। प्रधानमंत्री खान ने इससे पूर्व 1.2 खरब के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की थी। ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,102 पहुंच गई है।
 
स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सिंध में 421 मरीज, पंजाब में 345, बलूचिस्तान में 131, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 123, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 84, इस्लामाबाद में 25 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1 मामला सामने आया है। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लोग ठीक हो गए हैं और 5 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : दुनियाभर में 23 हजार से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 5 लाख से ज्यादा
कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सिंध में नए मामलों में मामली कमी आई है जबकि पंजाब, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और संघीय राजधानी क्षेत्र में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री खान गुरुवार को इस्लामाबाद में एक पृथक केंद्र गए और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उन्हें वहां के प्रबंधों से अवगत कराया।
 
इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने घोषणा की कि उन यात्रियों के लिए विशेष प्रीमियम उड़ानों का संचालन किया जाएगा जिन्हें तुरंत घर लौटने की आवश्यकता है। इन उड़ानों का संचालन केवल एक तरफ पाकिस्तान से होगा। यह निर्णय 26 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

अगला लेख