सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस के कारण रद्द हो सकता है PM मोदी का बांग्लादेश दौरा
- कोरोना वायरस से इटली में 1 दिन में 133 लोगों की मौत, 2 करोड़ से अधिक मास्क का ऑर्डर दिया
- विश्व के 100 देशों में फैला जानलेवा Corona Virus, 3652 मौतें और 106,911 संक्रमित
- Corona virus का खौफ, दुबई के हिंदू मंदिरों में नहीं मनाई जाएगी होली
- डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुआ Corona virus संक्रमित व्यक्ति, मचा हड़कंप
Corona virus | कोरोना का खौफ, बेंगलुरु के प्ले स्कूलों में छुट्टी के आदेश
बेंगलुरु। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के प्ले स्कूलों (किंडरगार्टन) में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला कर्नाटक के स्वास्थ्य आयुक्त पंकज कुमार पांडे की सलाह पर किया।
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूली शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने रविवार रात को ट्वीट किया कि स्वास्थ्य आयुक्त की सलाह पर बेंगलुरु उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों में केजेजी/यूकेजी कक्षाओं की छुट्टी घोषित की जाती है।
