सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 26 और मामले
- भारत में Corona से मृतकों की संख्या 77 पहुंची, संक्रमण के मामले हुए 3374
- बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
- लॉकडाउन के बाद पीवीआर ऐसे रखेगा अपने सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल
- कोरोना वायरस: जयपुर की वो जगह जहां रहते हैं शहर के 60 फ़ीसदी संक्रमित मरीज़
Corona से राजस्थान में बुजुर्ग की मौत, 6 नए मामले आए सामने
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में रविवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के 6 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गई है।
कोविड-19 संक्रमण से राज्य में यह पांचवीं मौत है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में वायरस संक्रमित 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
बुजुर्ग व्यक्ति को शनिवार को भर्ती करवाया गया था। राज्य में मृत व्यक्ति सहित वायरस संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण के 6 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गई है।
