अध्ययन सुमन का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। दो-तीन फिल्में कीं, लेकिन अध्ययन अपनी पहचान नहीं बना पाए। उनके करियर फिर गति पकड़े इसके लिए पापा शेखर सुमन आगे आए हैं और उन्होंने हार्टलेस नामक फिल्म बनाई है। फिल्म का प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है और इसका म्युजिक प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने लांच किया था।
फिल्म की कहानी एनेस्थेसिया अवेरनेस के इर्दगिर्द बुनी गई है जिसमें मरीज की स्थिति ऐसी हो जाती है कि वह हिल-डुल नहीं सकता है, लेकिन सुन सकता है और इस बात की उसे पूरी तरह खबर रहती है कि उसके इर्दगिर्द क्या हो रहा है।