रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. woman dies many injured in stampede during allu arjun starrer pushpa 2 premiere show
Last Modified: गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (10:51 IST)

अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी भीड़, पुष्पा 2 : द रूल के प्रीमियर में मची भगदड़, महिला की मौत

Pushpa 2 The Rule
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' आखिरकार रिलीज हो गई है। पुष्पाराज बनकर लौटे अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली बनीं रश्मिका मंदाना को पर्दे पर देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी 'पुष्पा' छाया हुआ है। 
 
लेकिन 'पुष्पा 2' की एक्साइटमेंट के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान एक हादसा हो गया। संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
खबरों के अनुसार बुधवार रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था। फैंस तब बेकाबू हो गए जब सुनने में आया कि अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग में पहुंचने वाले हैं। अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और वहां भगदड़ मच गई। 
 
इस अफरा-तफरी में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई। वहीं एक लड़के ही हालत गंभीर हो गई है। माना जा रहा है कि वो उसका छोटा बेटा है। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने पहुंची थीं। 
 
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' साल 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पु्ष्पा : द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका में हैं। 'पुष्पा 2' को 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 
ये भी पढ़ें
कॉमेडियन सुनील पाल का हो गया था अपहरण, बोले- सुरक्षित बाहर आ गया..