शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Singham 3, Ajay Devgn, Rohit Shetty
Written By

सिंघम 3... अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी

सिंघम 3... अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी - Singham 3, Ajay Devgn, Rohit Shetty
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्में साथ की हैं। सिंघम उनकी लोकप्रिय सीरिज है। इसके दोनों भाग बेहद सफल रहे थे। अजय और रोहित ने लंबे समय से साथ काम नहीं किया है, लेकिन अब वे साथ काम करने जा रहे हैं। रोहित की पिछली फिल्म 'दिलवाले' और अजय की 'शिवाय' बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाई। ऐसे में जरूरी है कि यह जोड़ी फिर साथ काम करें। 
अजय और रोहित के फैंस यह जान कर खुश हो सकते हैं कि दोनों ने सिंघम 3 की प्लानिंग कर ली है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और 2017 के अंत से शूटिंग शुरू कर 2018 में फिल्म को रिलीज किया जाएगा। 
रोहित और अजय का मानना है कि सिंघम के रूप में अजय बेहद लोकप्रिय है। ये ऐसी सीरिज है कि जिसकी फिल्म दर्शक देखना चाहते हैं। अजय इसमें एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हैं। पुलिस की यह फिल्म छवि भी उज्जवल करती है। 
 
सिंघम 3 में अजय देवगन नए विलेन से जूझते नजर आएंगे। 
ये भी पढ़ें
कैसा रहा रईस का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन?