शिरीष कुंदर के 'रिवर्स लव जिहाद' के 13 वर्ष पूरे!
कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान के पति शिरीष कुंदर अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। शिरीष हिंदू धर्म को मानने वाले हैं जबकि फराह मुस्लिम धर्म को मानती हैं।
लव जिहाद पर आगे उगलने वालों पर शिरीष ने तंज किया है।
अपने विवाह के 13 वर्ष पूरे होने पर शिरीष ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी। रिवर्स लव जिहाद को हुए 13 वर्ष। शिरीष के इस ट्वीट को फराह ने रिट्विट किया है।
13th Wedding Anniversary!
— Shirish Kunder (@ShirishKunder) 9 दिसंबर 2017
13 years since our 'Reverse Love Jihad'! pic.twitter.com/QpYRg0a6Oj
शिरीष ने भी दो फिल्में जानेमन और जोकर निर्देशित की हैं, लेकिन दोनों ही बुरी तरह असफल रही। वैसे शिरीष फिल्म संपादन के लिए जाने जाते हैं। शिरीष और फराह के तीन बच्चे हैं।
