1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan's son Aryan Khan debut on hold
Written By

शाहरुख के बेटे आर्यन की लांचिंग चार साल के लिए टली

शाहरुख खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि वे अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं और शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर, आर्यन को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं।

वे आर्यन की लांचिंग का श्रेय लेना चाहते हैं, लेकिन ये सारी खबरें निराधार साबित हो गईं क्योंकि आर्यन का चार साल तक फिल्मों में आने का इरादा नहीं है। 

 
सूत्रों का कहना है कि आर्यन हायर स्टडीज़ के लिए बाहर जाने वाले हैं और वे चार वर्ष का कोर्स करेंगे। जब वे अपने परिवार से ही दूर रहेंगे तो फिल्मों में आने का सवाल ही नहीं उठता।