फिल्म फ्लॉप... अब शाहरुख के साथ काम करेगा यह निर्देशक
शाहरुख खान यूं तो सफल लोगों के साथ ही काम करना पसंद करते हैं, लेकिन इस निर्देशक के साथ वे लंबे समय से काम करना चाहते थे, इसलिए इस निर्देशक की फिल्म असफल रहने के बावजूद शाहरुख ने इसकी फिल्म में काम करना मंजूर कर लिया है। शाहरुख भी अब कुछ 'हटके' फिल्म करना चाहते हैं।
कौन है यह निर्देशक... अगले पेज पर
इस निर्देशक का नाम है इम्तियाज अली जो कुछ बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'तमाशा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब वे शाहरुख से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और अपनी अगली फिल्म की योजना बना रहे हैं।
शाहरुख-इम्तियाज की फिल्म कैसी होगी... अगले पेज पर
इम्तियाज को रोमांटिक फिल्म बनाना पसंद है और शाहरुख को तो रोमांस का बादशाह कहा ही जाता है। ऐसे में उम्मीद रोमांटिक फिल्म की बंधती है, लेकिन यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। दोनों कुछ अलग करना चाहते हैं।
शाहरुख का होगा दखल... अगले पेज पर
इम्तियाज अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट या लुक को लेकर किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं, लेकिन किंग खान ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है वे इम्तियाज से सभी पर बात करेंगे और मिल-जुल कर ही फैसला लेंगे। इस समय एक हिट की तलाश में लगे इम्तियाज ने यह शर्त मान ली है।