1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Fan, Hansraj College
Written By

शाहरुख खान को 28 वर्ष बाद मिली डिग्री

शाहरुख खान
शाहरुख खान पिछले दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैन' के गाने की लांचिंग के लिए नईदिल्ली के हंसराज कॉलेज गए। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें ग्रेज्युएशन डिग्री 28 वर्ष बाद सौंपी गई। कॉलेज की प्रिंसीपल रमा शर्मा ने कहा कि इतने वर्षों बाद हम उन्हें डिग्री सौंप कर खुशी महसूस कर रहे हैं। हमने उनकी डिग्री कॉलेज में सुरक्षित रखी थी। 
शाहरुख ने कहा 'यह मेरे लिए विशेष क्षण हैं। 1988 में मैंने कॉलेज छोड़ा था। काश आज बच्चे मेरे साथ होते तो मैं उन्हें कॉलेज का हर कोना दिखाता।