शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan, Aishwarya Rai Bachchan
Written By

सैफ अली खान होंगे ऐश्वर्या के हीरो!

Saif Ali Khan
ऐश्वर्या राय की वापसी वाली फिल्म 'जज्बा' होगी जिसका निर्माण संजय गुप्ता कर रहे हैं। यह एक थ्रिलर मूवी है और इसमें ऐश्वर्या राय खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी। इसके अलावा ऐश ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' नामक फिल्म भी साइन कर ली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। खबर है कि अब इस फिल्म से सैफ अली खान को भी जोड़ लिया गया है। वे ऐश्वर्या के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म में वे ऐश्वर्या के पति का रोल निभाएंगे। करण जौहर के बैनर के साथ सैफ ने इसके पहले 'कुरबान' नामक फिल्म की थी जो बुरी तरह असफल रही थी। फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।