• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Salman Khan, Aamir Khan
Written By

पोस्टर में हो आमिर-सलमान तो 300 करोड़ की कमाई तय

पोस्टर में हो आमिर-सलमान तो 300 करोड़ की कमाई तय - Priyanka Chopra, Salman Khan, Aamir Khan
प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि फिल्म के पोस्टर पर आमिर खान और सलमान खान के चेहरे होने से फिल्म की कमाई 300 करोड़ तय हो जाती है। 
प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में पुरुष और महिला अदाकारों के भेदभाव पर खुलकर बात की। प्रियंका ने कहा कि एक महिला के रूप में मैं इन बातों को नहीं समझती, लेकिन यह वही दुनिया है जिसमें हम रहते हैं। मैं उन पुरुष सितारों से दूर नहीं जा सकती, जिनके दम पर दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आते हैं। जब किसी फिल्म के पोस्टर पर सलमान खान और आमिर खान नजर आते हैं तो उसका 300 करोड़ कमाना तय माना जाता है। 
 
प्रियंका ने कहा "बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्में बन रही हैं लेकिन उनका इतना कमाना संभव नहीं है। जिस दिन नायिका प्रधान फिल्में इतना कमाने लगेंगी, हम भी समानता के स्तर पर आ जाएंगे। " 
 
प्रियंका ने अभिनय के साथ-साथ अब फिल्म निर्माण भी शुरू कर दिया है। प्रियंका का कहना है कि वे अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत रीजनल फिल्मों को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके बाद वे पटकथा लेखकों को मौका देना चाहती हैं। मैं अपनी कंपनी के लिए पटकथाओं का चुनाव करती हूं। यदि मेरा इस पर नाम होगा, तो मैं अपनी पूरी क्रिएटिविटी के साथ बोर्ड पर आना चाहूंगी।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण का ऐसा लुक... पहचान नहीं पाएंगे