ramcharitmanas
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra Singing A Song

परिणीति की एक बार फिर गाने की तैयारी

parineeti song
परिणीति इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। इस बारे में जब परिणीति से पूछा गया कि क्या वे इस फिल्म में वह कोई गाना गाने जा रही हैं? तब जवाब में परिणीति ने कहा कि नहीं, मैं इस फिल्म में गाना नहीं गा रही। वैसे मैंने रोहित को मक्खन लगाने की कोशिश की थी कि वह मुझे फिल्म में एक गाना गाने दे, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुए। हालांकि मैं जल्द ही अपना दूसरा गाना लेकर आने वाली हूं और आजकल उस पर ही काम कर रही हूं। मैंने गाना अभी रिकॉर्ड तो नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है कि वह भी एक अच्छा गाना साबित होगा। 
 
फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बारे में परिणीति ने बताया कि इस फिल्म के लिए मैं बेहद उत्सुक हुं। जब मैंने 'गोलमाल अगेन' साइन की, तब मुझसे ज्यादा उत्सुक मेरे पापा थे क्योंकि वह भी इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले लोगों में से हैं। मैं खुद गोलमाल फ्रेंचाइजी की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे नहीं लगता कि इस देश में ऐसा कोई होगा, जिसने गोलमाल नहीं देखी होगी। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान 'टाइगर जिंदा है' की एडिटिंग भी करेंगे