• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Sexy Women
Written By

दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ा... मिला सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन का खिताब

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच तगड़ा मुकाबला रहता है। बॉलीवुड में दोनों टॉप हीरोइंस की दौड़ में शामिल हैं। प्रियंका हॉलीवुड गईं तो दीपिका भी पहुंच गईं। दोनों के पास एक-एक बड़ी हॉलीवुड मूवी है। 


 
इसी बीच दीपिका ने प्रियंका को सेक्सिएस्ट एशियन वूमैन की होड़ में पटखनी दे दी है। ब्रिटिश वीकली न्यूजपेपर ईस्टर्न आई द्वारा पोल करवाए जाते हैं। प्रियंका चार बार पहले नंबर पर आईं, लेकिन इस बार दीपिका ने उनका स्थान ले लिया है। उन्हें एशिया की सबसे सेक्सी महिला घोषित किया गया है 
 
यह सुनकर दीपिका के चेहरे पर मुस्कराहट है, लेकिन उनका कहना है कि 'सेक्सी' शब्द के लिए सबके अपने मायने हैं। दीपिका के लिए सेक्सी सिर्फ शारीरिक सुंदरता ही नहीं है, बल्कि वे आत्मविश्वास, मासूमियत और जो आप हैं उसमें आरामदायक महसूस करना ही उनके लिए सेक्सी है। 
 
इस लिस्ट में आलिया भट्ट को पांचवां, कैटरीना कैफ को सातवां, सोनम कपूर को आठवां, माहिरा खान को नौवां और गौहर खान को दसवां स्थान मिला है। 
ये भी पढ़ें
'काबिल' के लिए 'रईस' बना मुसीबत... बदलेगी काबिल की रिलीज डेट?