1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bmc will break wall of amitabh bachchan bungalow prateeksha

इस वजह से अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार तोड़ेगी बीएमसी

amitabh bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले की दीवार टूटने जा रही है। बीएमसी जल्द अमिताभ के जुहू स्थित बंगले 'प्रतीक्षा' की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी कर रही है। इस दीवार को तोड़ने के लिए बीएमसी ने साल 2017 में नोटिस भेजा था, लेकिन बिग बी ने अब तक इसका जवाब नहीं दिया है। 
 
अमिताभ बच्चन के बंगले की दीवार सड़क की चौडाई बढ़ाने के लिए तोड़ी जाएगी। फिलहाल यह सड़क 45 फीट चौड़ी है, जिससे अक्सर वहां जाम लगा रहता है। अब उस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर 60 फीट किया जाना है। बीएमसी ने मुंबई उपनगरीय कलेक्ट्रेट के सर्वे अधिकारीयों को 'प्रतीक्षा' बंगले के तोड़े जाने वाले हिस्से को चिन्हित करने के निर्देश दे दिए है।
 
'प्रतीक्षा' जुहू में बच्चन परिवार द्वारा खरीदा गया यह पहला बंगला है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में अमिताभ के दो और बंगले हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ 'जलसा' में रहते हैं। उनका तीसरा बंगला 'जनक' भी जलसा से कुछ कदमों की दूरी पर है, जिसका उपयोग ऑफिस के रूप में किया जाता है।
 
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमिताभ आखिरी बार शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए थे।
अगला लेख
कार्तिक आर्यन की 'सत्यनारायण की कथा' पर मचा बवाल, मेकर्स ने लिया टाइटल बदलने का फैसला