मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Big Boss 10
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (08:17 IST)

'बिग बॉस 10' में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण!

Big Boss 10
मुंबई। बिग बॉस के दसवें सीजन के पहले एपिसोड के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कार्यक्रम के प्रस्तोता अभिनेता सलमान खान के साथ मौजूद होंगी।
 
'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ शेंडर केज' से हॉलीवुड में पर्दापण करने जा रहीं 30 साल की अभिनेत्री फिल्म के प्रचार के लिए बिग बॉस में आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं।
 
कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की जिसमें दीपिका कह रही हैं, 'भारत के लोगों (आम प्रतिभागी) और सेलीब्रिटी के बीच की लड़ाई में मुझे हॉलीवुड का रोमांच और एक्शन मिलेगा।
 
नायक ने ट्वीट किया, 'रोमांच शुरू हो रहा है। लांच के लिए देखिए बिग बॉस में कौन आ रहा है। 16 अक्टूबर, रात नौ बजे। अभी से तैयार हो जाएं।' रियलिटी शो में पहली बार सेलीब्रिटी प्रतिभागी और आम लोग साथ हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भंसाली अब इस 'खान' से टक्कर लेंगे