ट्विटर पर अमिताभ से आगे निकले शाहरुख तो बिग बी ने ट्विटर छोड़ने के दिए संकेत
हाल ही में खबर आई कि अमिताभ बच्चन को पछाड़ कर शाहरुख खान ट्विटर पर आगे निकल गए हैं। शाहरुख ऐसे भारतीय एक्टर बन गए हैं जिनके ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलोअर्स हैं।
इसके तुरंत बाद बिग बी ने ट्विटर छोड़ने के संकेत दिए। उन्होंने एक ट्वीट किया कि ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स घटा दिए। इससे 'एंग्री यंग मैन' को गुस्सा आ गया।
31 जनवरी की रात को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि ट्विटर ने मेरे फॉलोअर्स घटा दिए हैं? यह मजाक है। अब समय विदा लेने का है। अब तक के सफर के लिए धन्यवाद। इस समुंदर में कई मछलियां हैं जो कहीं ज्यादा रोचक हैं।'
T 2599 - TWITTER ..!!!?? you reduced my number of followers .. !!??HAHAHAHAHAHAHA .. !! thats a joke .. time to get off from you .. thank you for the ride .. .. there are many 'other' fish in the sea - and a lot more exciting !! pic.twitter.com/85c15pDif4
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 31 जनवरी 2018
अमिताभ ने एक फोटो भी लगाया है जिसमें वे एक बदमाश की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह 'हम' फिल्म का फोटो है। इस फोटो का मतलब यह निकलता है कि यह 'बदमाश' ट्विटर है और अमिताभ के हाथों पिट रहा है। इस समय अमिताभ के 3 करोड़ 29 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मजाक-मजाक में अमिताभ ने मन की बात कह दी।
