1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer shaitaan posts a strong number on day 4 at box office

Shaitaan box office colletion: अजय देवगन की शैतान ने सोमवार को भी किया अच्छा परफॉर्म

Shaitaan box office colletion:शैतान का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन वीकेंड के बाद वीकडेज़ में भी जारी है। मंडे टेस्ट में फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है जो इस बात का इशारा है कि फिल्म पहले सप्ताह की समाप्ति तक सौ करोड़ के आंकड़े के काफी नजदीक पहुंच जाएगी। 
 
8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म शैतान को शिवरात्रि की छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 15.21 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बेहतरीन शुरुआत की। शनिवार को कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला और ये 19.18 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 
 
रविवार और अधिक उछाल की उम्मीद थी, हालांकि शनिवार की तुलना में कलेक्शन बढ़े, लेकिन यह बढ़त मामूली रही। रविवार को शैतान ने 20.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
सोमवार को फिल्म ने 7.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चार दिनों का कुल कलेक्शन 62.94 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। 
shaitaan
 
फिल्म को ज्यादातर दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। फिल्म का जॉनर हॉरर-थ्रिलर है। इस तरह की फिल्मों के कलेक्शन बड़े शहरों में शाम और रात के शो में बेहतर रहते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि फिल्म धीरे-धीरे चलती रहेगी। 
 
परीक्षाओं का मौसम है जिससे कलेक्शन प्रभावित हुए हैं। रमजान के शुरू होने का असर भी शैतान के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर नजर आएगा। 
 
विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन लीड रोल में हैं। यह गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है। एक अजनबी द्वारा एक लड़की को वश में किया जाता है, लड़की का पति किस तरह से अपनी बेटी को बचाता है यह फिल्म का सार है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एनिमल प्रिंटेड ड्रेस में नोरा फतेही का सिजलिंग अंदाज, तस्वीरें वायरल