बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ae Dil Hai Mushkil, Box Office, Karan Johar
Written By

ऐ दिल है मुश्किल... सौ करोड़ पार

ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 12वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में फिल्म 102.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से कर चुकी है। यह करण जौहर की बतौर निर्देशक सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म है। 
रणबीर कपूर की 'ये जवानी है दीवानी' और 'बर्फी' के बाद यह तीसरी सौ करोड़ क्लब की फिल्म है। अनुष्का शर्मा की सौ करोड़ क्लब की चौथी फिल्म है। इसके पहले उनकी 'जब तक है जान', 'पीके' और 'सुल्तान' सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। ऐश्वर्या राय की सौ करोड़ क्लब की यह पहली फिल्म है। फिल्म ने विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब फिल्म को 'हिट' कहा जा सकता है। 
ये भी पढ़ें
नोट बंद होने का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर असर?