• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. R Balki, Kareena Kapoor Khan, Arjun Kapoor
Written By

बाल्की की फिल्म में करीना कपूर का अनोखा रोल

आर. बाल्की
चीनी कम और पा जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक आर. बाल्की अपनी अगली फिल्म करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर को लेकर बना रहे हैं। करीना के साथ फिल्म को लेकर अर्जुन बेहद उत्साहित हैं। हालांकि करीना की उम्र अर्जुन से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन बाल्की का मानना है कि दोनों की जोड़ी अच्छी लगेगी। 
 
करीना कपूर अपने करियर में पहली बार ऐसा रोल करने जा रही हैं। वे मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वे कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करती हैं और एक्ज़ीक्यूटिव्ह सूट में नजर आएंगी। करीना घर की मुखिया हैं और वे ही पैसा कमाती हैं जबकि अर्जुन घर पर बैठे रहते हैं।
 
यह रोल पाकर करीना में भी जोश आ गया है और वे तैयारियों में जुट गई हैं।