Last Modified:
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011 (07:47 IST)
आज के मुहूर्त (29.4.2011)
शुक्रवार 29 अप्रैल 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वादशी मंगलरात्रि 5.49 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादि उल अव्वल, तारीख- 24, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा सायं 5.42 पश्चात उत्तराभाद्रपद, योग- ऐंद्र दिन 2.54 पश्चात वैधृति, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश प्रात: 10.56 मिनट पर करेंगे।
दिन- शुभ।
मुहूर्त- वस्त्रादि क्रय करने का मुहूर्त।
दिशाशूल- पश्चिम में।
कार्य की अनुकूलता के लिए- सफेद अनाज का दान करें।
उपयोगी ज्ञान- सौतन की मृत्यु का सूतक दस दिन तक रहता है।
शुभ समय- प्रातः 08.14 से 10.13, दिन 1.37 से 3.26 तक।
सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 10.47 से 12.24 के मध्य शुभ कार्य न करें।