देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई
Latest News Today Live Updates in Hindi : देशभर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा, वृंदावन समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़। शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां हो चुकी है। पल पल की जानकारी...
ISRO ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। EOS-05 भारत का पहला ऐसा अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से इमेजिंग के लिए विकसित किया गया है।
Mission Success!
— ISRO (@isro) September 3, 2026
GSLV-F17 has successfully accomplished its mission, placing EOS-05 into the intended orbit.
Sharing a few memorable moments from the lift-off.
For more information:https://t.co/VneB2jgZoY#GSLVF17 #EOS05 #ISRO pic.twitter.com/kv0zB6V5Vi
कृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में उमड़ी भीड़। मथुरा, वृंदावन, मुंबई, दिल्ली, नाथद्वारा, द्वाराका में दिखा विशेष उत्साह।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है।
आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही… pic.twitter.com/4Y3AmUg4Nm
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, CJP की निशु आज़ाद और उनके पिता के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं।

