गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP shiv sena local body election
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 नवंबर 2015 (09:15 IST)

नगर निकाय में शिवसेना, भाजपा की साझेदारी

BJP shiv sena local body election नगर निकाय शिवसेना भाजपा साझेदारी
मुंबई । कल्याण-डोम्बीवली नगर चुनाव में आपसी प्रतिद्वंद्विता को दूर रखते हुए शिवसेना और भाजपा ने त्रिशंकु सदन होने के बाद नगर निकाय में सत्ता साझेदारी के लिए एक करार करने का शुक्रवार को फैसला किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के बीच यहां हुई एक बैठक में इस सिलसिले में फैसला किया गया।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और शिवसेना नेता एवं राज्य पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे के बीच यहां मुख्यमंत्री आवास वर्षा में हुई कई दौर की वार्ताओं के बाद बैठक हुई।
 
122 सदस्यीय केडीएमसी में शिवसेना 52 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है जबकि भाजपा को 42 सीटें मिली हैं। (भाषा)