1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. महिला आईपीएल 2023
  4. Hatmanpree Kaur appointed as the skipper of Mumbai Indians

WIPL 2023 में हरमनप्रीत कौर होंगी मुंबई इंडियंस की कप्तान

Harmanpreet Kaur
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन सत्र से पहले हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम का कप्तान घोषित किया।हाल ही में भारत के लिये अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली हरमनप्रीत 20 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद से टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं।
 
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3058 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं।
 
मुंबई इंडियन्स की सह-मालिक नीता अंबानी ने कहा, “ हम हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में पाकर रोमांचित हैं। राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई हैं। मुझे यकीन है कि शार्लेट (एडवर्ड्स) और झूलन (गोस्वामी) के समर्थन से वह हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिये प्रेरित करेंगी। ”
 
हरमनप्रीत दुनिया के अन्य हिस्सों में विदेशी टी20 लीग में खेलने वाली पहली भारतीय थीं। अब वह हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स, गेंदबाजी कोच झूलन गोस्वामी, बल्लेबाजी कोच देविका पलशिकार और फील्डिंग कोच लिडिया ग्रीनवे के साथ मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगी।
 
हरमनप्रीत की टीम चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम पर गुजरात जाइंट्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2023 के सीजन का पहला मैच खेलेगी।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड : हरमनप्रीत कौर, नैटली सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमायरा काज़ी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, जिंतिमनी कलिता।
अगला लेख
1 दिन में गिरे 14 विकेट, इंदौर की पिच को मिल सकती है औसत से भी कम रेटिंग