Indore Zoo में बना भारत का पहला 14D वर्चुअल थियेटर, स्क्रीन से बाहर आएगा रोमांच! भूलभुलैया भी शामिल
India's First 14D Theater In Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी Indore Zoo में 16 अगस्त से दर्शकों को आधुनिक तकनीक से जुड़ा नया आकर्षण देखने को मिलेगा। चिड़ियाघर में तैयार 14-डी थिएटर का लोकार्पण रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। अब यह पूरी तरह दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। इस थिएटर में जाने के लिए दर्शकों को 140 रुपये का टिकट लेना होगा। इसमें भूलभुलैया का भी लुत्फ दर्शक ले सकेंगे। यहां 14-डी थिएटर की शुरुआत होगी, जहां आप सिर्फ दृश्यों को देखेंगे ही नहीं, बल्कि आवाज, कंपन, हवा, पानी के जरिए उन्हें महसूस भी कर सकेंगे। यह भारत का पहला 14-डी वर्चुअल थिएटर है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले वर्ष मार्च में पीपीपी मॉडल के आधार पर काम शुरू किया गया था। जिस स्थान पर थिएटर विकसित किया गया है, वह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिसे अब आधुनिक मनोरंजन के रूप में विकसित किया गया है।
#IndoreZoo #VirtualZooIndore #IndoreTourism #IndoreVlog #14DCinema #HologramZoo #DigitalJungleSafari #AmazonGlowZoo #IndoreNews #MadhyaPradeshTourism #360DomeTheater #indore
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en