Karnataka: मौत के बाद खुला भिखारी महिला का राज! 30 से ज्यादा बोरियों में मिले 8.40 लाख रुपये
कर्नाटक के मांड्या से सामने आई एक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां 68 साल की एक महिला लंबे समय से भीख मांगकर अपना जीवन गुजार रही थी। अचानक उसकी मौत के बाद उसके घर से लाखों रुपये नकद बरामद हुए। महिला की पहचान नूर के रूप में हुई है। नूर मांड्या में अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थीं। दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी। करीब दो साल पहले उसकी बहन की भी मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेले ही रह रही थीं।
#KarnatakaBeggar #Mandya #WomanBeggarStory #LifeLesson #Money #BeggarStory #HumanInterest #IndiaNews #HindiNews #noor
नूर की मौत के बाद जब स्थानीय लोगों ने उनके घर की तलाशी ली तो वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। घर में 30 से ज्यादा प्लास्टिक की बोरियां मिली। इन बोरियों में बड़ी संख्या में सिक्के और 10, 20 और 50 रुपये के नोट भरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने इन पैसों को बाहर निकालकर गिनना शुरू किया। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग बोरियों से नोट और सिक्के निकालते तथा रकम की गिनती करते दिखाई दे रहे हैं।
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en