1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. names of 8 railway station in amethi changes

अमेठी में बदले 8 रेलवे स्टेशनों के नाम, अकबरगंज हुआ अहोरवा भवानी धाम

amethi
amethi railway station : उत्तर रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी कर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए इनमें अकबरगंज, फुरसतगंज, कासिमपुर हॉल्ट, जायस, बनी, मिसरौली, निहालगढ़, और वारिसगंज शामिल हैं।
 
भारतीय रेलवे की तरफ से गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया है। वहीं अमेठी के जायस को गुरु गोरखनाथ धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। 
 
फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम रखा गया है। वहीं कासिमपुर हॉल्ट का नाम अब जायस सिटी होगा। बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस हो गया है।
 
मिसरौली का नाम मां कालिकन धाम होगा जबकि निहालगढ़ को महाराजा बिजली पासी स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। वारिसगंज का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान स्टेशन होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें