1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. South asian games
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (11:36 IST)

दक्षिण एशियाई खेल पांच से 16 फरवरी तक

South asian games
नई दिल्ली। गुवाहाटी और शिलांग में होने वाले आगामी 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की अवधि एक दिन बढ़ा दी गई है और अब यह छह फरवरी की बजाय पांच फरवरी को शुरु होंगे। 
इन खेलों का आयोजन पहले छह से 16 फरवरी के बीच होना था लेकिन अब ये पांच से 16 फरवरी के बीच होंगे। इनमें कुल 23 खेल शामिल हैं। भारतीय ओलिम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने एक दिन पहले खेलों की शुरुआत की पुष्टि की। 
 
आयोजकों ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके अनुसार उद्‍घाटन और समापन समारोह क्रमश: पांच और 16 फरवरी को गुवाहाटी के सरसूजई स्थित इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा। दिलचस्प बात यह है कि कार्यक्रम के अनुसार शिलांग में भी उद्‍घाटन समारोह होगा। शिलांग में सात खेल प्रतियोगिताएं और महिला फुटबाल के मैच होंगे। (भाषा)