मंगलवार, 24 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal
Written By
Last Updated :बेंगलुरु , गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (22:47 IST)

साइना नेहवाल पर बनेगी फिल्म

Saina Nehwal
बेंगलुरु। 'तारे जमीं पर' के निर्देशक अमोल गुप्ते विश्व की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर फिल्म बनाएंगे जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। 
साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, 'तारे जमीं पर' के निर्देशक अमोल गुप्ते मेरी बेटी (साइना नेहवाल) पर फिल्म बनाएंगे और शूटिंग अगले साल शुरू होगी। उन्होंने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि शूटिंग कब शुरू होगी, हम 
 
नहीं जानते कि यह कब शुरू होगी क्योंकि फिल्म निर्माता ने कहा कि उनकी यूनिट अगले साल से फिल्म पर काम करेगी। (भाषा)