शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 1 नवंबर 2015 (16:10 IST)

चोट के कारण साइना के प्रदर्शन पर पड़ा असर : कोच विमल कुमार

Saina Nehwal
नई दिल्ली। विश्व की नंबर 2 और भारत की शीर्ष महिला शटलर साइना नेहवाल के कोच विमल कुमार का मानना है कि साइना के प्रदर्शन पर उनकी चोट के कारण काफी असर पड़ा है।


विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद से ही साइना अप नीचोटों से जूझ रही हैं जिसके चलते उन्होंने पिछले कुछ समय से अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया है। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली साइना को दिसंबर में होने वाले वर्ल्ड सुपर लीग टेनिस टूर्नामेंट से पहले हर टूर्नामेंट में खेलना है और इसी से ही वे अपनी रैंकिंग बरकरार रख पाएंगी।

साइना के कोच विमल कुमार ने कहा कि साइना सही इलाज करा रही हैं लेकिन उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त है। पिछले कुछ सप्ताह से वे अभ्यास भी नहीं कर रही हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने रैंकिंग बरकरार रखने को लेकर खुद पर दबाव बना लिया है। मैं इसे लेकर थोड़ा चिंतित हूं, क्योंकि मेरा काम उन्हें रियो के लिए फिट रखना है।

विमल ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप के दौरान उन्हें बेहद दर्द हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद वे खेलीं। उनके शरीर के कुछ हिस्से में सूजन भी है जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमें इस बात का पता जापान में लगा था और हमने तुरंत भारत लौटने के बाद एमआरआई परीक्षण कराया।

कोच ने एक अखबार से कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि सूजन जल्दी ही ठीक हो सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें आराम करना होगा लेकिन परिस्थितियां ऐसी हैं कि वे आराम नहीं कर सकती हैं और खासतौर पर तब जबकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन दौर शुरू होगा। दिसंबर में वर्ल्ड सुपर सीरीज खत्म होनी है और तब तक उन्हें इस दर्द को सहना होगा। यह उनके लिए भी बेहद मुश्किल है। (वार्ता)