1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rafael Nadal, Rio Open, ranking 5th
Written By
Last Modified: रियो , रविवार, 21 फ़रवरी 2016 (14:20 IST)

रियो ओपन से बाहर हुए राफेल नडाल

Rafael Nadal
रियो। खराब फॉर्म से जूझ रहे विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी, जब वे रियो ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।


विश्व की 5वीं रैंकिंग के खिलाड़ी नडाल को गैर वरीय उरुग्वे के पाब्लो कुएवास ने 6-7, 7-6, 6-4 से परास्त कर दिया। टूर्नामेंट के टॉप सीड नडाल ने पहले सेट को टाईब्रेक में अपने नाम कर लिया लेकिन अगले 2 सेटों में उन्हें पाब्लो के हाथों पहली हार झेलनी पड़ी।

हार के बाद निराश नडाल ने कहा कि मैंने एक मौका गंवा दिया। मैंने अंत तक संघर्ष किया लेकिन इस हार को स्वीकार करना पड़ेगा। मैं बेहतर परिणामों के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहा हूं। नडाल को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी हार का सामना करना पड़ा था। (वार्ता)