1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Olympic Games
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 मार्च 2016 (11:01 IST)

रियो से पहले कोच का इस्तीफा

Rio Olympics
नई दिल्ली। खेलों के महाकुंभ रियो ओलंपिक में मात्र पांच महीने का कम समय बचा है और भारतीय महिला हॉकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है जब टीम के रणनीतिक कोच मैथियास अहरेन्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गत वर्ष मई में टीम से जुड़ने वाले अहरेन्स ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से हटने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि अहरन्स ने अपना इस्तीफा हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा को भेज दिया है।
 
बत्रा ने एक बयान में बताया, 'अहरेन्स ने पिछले वर्ष अक्टूबर में ही टीम से हटने का फैसला कर लिया था, लेकिन हमने उन्हें साथ में जुड़ने के लिए राजी कर लिया था लेकिन इस बार मेरी उनसे बातचीत हुई थी और उन्होंने निजी कारणों के चलते अपने पद से हटने का फैसला किया है। उनकी समस्याएं  वाजिब हैं।'
 
एचआई अध्यक्ष ने कहा, 'हमने उनके विकल्प की तलाश शुरू कर दी है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक टीम को नया कोच मिल जाएगा।'रिपोर्ट में बताया गया कि बत्रा ने हालांकि अभी टीम के नए रणनीतिक कोच के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस संदर्भ में ऑस्ट्रेलियाई कोच से बात की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई कोच को इस संदर्भ में पत्र भी भेजा गया है और यदि वह इसके लिए राजी हो जाते हैं 
तो उनके नाम की सार्वजनिक घोषणा कर दी जाएगी'।
 
उल्लेखनीय है कि एचआई का कनाडाई कोच अहरेन्स के साथ इस साल के अंत तक का अनुबंध था लेकिन उन्होंने अनुबंध समाप्त होने के काफी पहले ही व्यक्तिगत कारणों से पद से हटने का फैसला लिया। (भाषा)