सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Leander Paes, Lukas Kubot
Written By
Last Modified: वेलेंसिया , गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (00:43 IST)

पेस-कुबोट पहुंचे 'वेलेंसिया ओपन' के क्वार्टर फाइनल में

Leander Paes
वेलेंसिया। लिएंडर पेस और पोलैंड के उनके जोड़ीदार लुकास कुबोट ने बुधवार को यहां सीधे सेटों में जीत के साथ वेलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारत और पोलैंड की दूसरी वरीय वरीय जोड़ी ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता और अर्जेन्टीना के फेडेरिसो डेल्बोनिस की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी को 537050 यूरो इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में 6-3, 7-5 से हराया।
 
पेस और कुबोट कवार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिस गुसियोन और ब्राजील के आंद्रे सा से भिड़ेंगे। 
 
पेस और कुबोट को पहले सेट में कोई परेशानी नहीं हुर्ह और उन्होंने बुस्ता और डेल्बोनिस की सर्विस एक बार तोड़कर पहला सेट आसानी से जीत लिया।
 
दूसरे सेट में हालांकि पेस और कुबोट को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। भारत और पोलैंड की जोड़ी ने हालांकि अपने अनुभव की बदौलत सेट और मैच जीत लिया।
 
मैच के दौरान पेस और कुबोट को नौ ब्रेक प्वाइंट मिले जबकि विरोधी जोड़ी को चार ब्रेक प्वाइंट मिले। (भाषा)